CG – युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या : घर में लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पत्नी के साथ अक्सर इस बात पर होता था विवाद..…

रायगढ़। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कोरबा क्षेत्र में रहने वाले राजेश नाग (35) की शादी कुछ साल पहले कापू थाना क्षेत्र के अलोला गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था। शराब की बात को लेकर उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता था।
जहां राजेश की पत्नी कुछ माह पहले उसे छोड़कर अपने मायके में आकर रह रही थी। करीब एक माह पहले राजेश नाग भी अपने ससुराल में आकर रहने लगा। उसने अज्ञात कारण से घर के म्यार में फांसी लगा ली।
जब इसकी जानकारी ससुराल के लोगों को लगी, तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस मामले में मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।