छत्तीसगढ़

CG – सीमा में तैनात वीर सैनिकों की कलाईयों में सजेगी बस्तर की बहनों की राखियाँ : पुनीत अभियान से जुड़ना भाजपा महिला मोर्चा के लिये गर्व का विषय : सुधा

सीमा में तैनात वीर सैनिकों की कलाईयों में सजेगी बस्तर की बहनों की राखियाँ

“एक राखी सैनिकों के नाम” अभियान के भाजपा महिला मोर्चा भारतीय सेना के वीर सैनिकों को भेज रही 22000 स्वनिर्मित राखियाँ

जिले की स्कूली छात्राओं,महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने अपने हाथों से बनायी राखियाँ

भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को नमन करती है भाजपा – जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

पुनीत अभियान से जुड़ना भाजपा महिला मोर्चा के लिये गर्व का विषय – सुधा मिश्रा

जगदलपुर। देश की सुरक्षा के लिये सीमा में तैनात भारतीय सेना के वीर सैनिकों की कलाईयों में इस रक्षा बंधन पर्व में बस्तर की छात्राओं, बहनों द्वारा बनाई गयी राखियाँ सजेंगी। रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बस्तर द्वारा ” एक राखी सैनिकों के नाम ” अभियान आयोजित किया गया है।जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहनों ने जिले के विभिन्न स्कूल, संस्थाओं की छात्राओं, महिलाओं, बहनों के द्वारा स्वनिर्मित 22 हज़ार से अधिक राखियाँ संकलित की है। जिसे आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपा गया। बस्तर की बहनों के हाथों से बनायी गयी यह सभी राखियाँ भारतीय सेना के वीर सैनिकों के सुरक्षित जीवन व उनकी लंबी उम्र की कामना के साथ, सेना मुख्यालय भेजी जायेंगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आपरेशन सिन्दूर में हमारी भारतीय सेना के अभूतपूर्व पराक्रम व शौर्य को नमन करते हुये बस्तर की बहनों के द्वारा स्वनिर्मित राखियाँ वीर सैनिकों को भेजी जायेंगी। बस्तर जिले के सभी स्कूलों, संस्थाओं से छात्राओं ने हाथों से बनायी राखी सेना के वीर सैनिकों के लिये भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी है। एक राखी सैनिक के नाम अभियान में बस्तर जिले से देश की सीमा में तैनात वीर सैनिकों के लिये 22 हज़ार स्वनिर्मित राखियाँ भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी हमारी भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य को नमन करती है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि स्कूली छात्राओं के अतिरिक्त महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं ने भी इस अभियान में पुनीत भाव से अपनी सहभागिता निभायी है और स्वनिर्मित राखी भाजपा महिला मोर्चा को सौंपी है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से वीर सैनिकों के लिये 17 लाख राखियाँ भेजने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें जिसमें बस्तर जिले से 22 हजार एवं जगदलपुर से 10 हजार राखी भेजने का लक्ष्य था। जिसे स्कूली छात्राओं, महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओं व भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा कर लिया गया है। इस पुनीत कार्य से जुड़ कर भाजपा महिला मोर्चा की एक एक कार्यकर्ता गर्व का अनुभव कर रही है।

इस अभियान में भाजपा भाजपा महिला मोर्चा से पूर्व महापौर सफीरा साहू, ममता राणा,लक्ष्मी कश्यप, किरण सेन, विभा सिंह, गायत्री कश्यप, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, डाकेश्वरी पांडे, ललिता बघेल, कुसुम परिहार, माहेश्वरी ठाकुर, अलका सेंगर, माधवी मंडल, विभा सिंह, रेखा सिंह, रामकुमारी यादव, त्रिवेणी रंधारी, रोशन सिसोदिया, अनीता पटेल, उमा मिश्रा, अनीता भारत, मीना विश्वकर्मा, गीता नाग, शोभा रानी, करमजीत कौर, किरण दीवान, झरना मोहंती, सभी शैक्षणिक संस्थान, महतारी वंदन से लाभान्वित महिलाओं का विशेष सहयोग रहा। भाजपा जिला कार्यालय में स्वनिर्मित राखियाँ सौंपे जाने के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय,महापौर संजय पाण्डेय, पूर्व व पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष द्वय अविनाश श्रीवास्तव व प्रकाश झा, संजय चंद्राकर, रोहित त्रिवेदी, ब्रिजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button