छत्तीसगढ़

CG – हेड मास्टर गिरफ्तार : शिक्षिका के घर में घुसकर हेड मास्टर ने की ये घटिया हरकत, सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार…..

अकलतरा। शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिक्षिका से घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाले अधेड़ प्रधान पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षिका के घर में अकेले रहने का फायदा उठा के घर के अंदर घुसकर प्रधानपाठक ने छेड़छाड़ की थी। शिक्षिका के चिल्लाने पर प्रधान पाठक भाग गया था। रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने प्रधानपाठक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा में 52 वर्षीय राजकुमार राठौर निवासी नरियरा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। शाम को 5 से 6 के बीच शिक्षिका घर में अकेली थी। इसी बीच प्रधान पाठक शिक्षिका के घर में आया। इस समय घर में शिक्षिका के अलावा कोई नहीं था। घर में सूनेपन का फायदा उठा प्रधान पाठक ने महिला शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षिका के द्वारा शोर मचाने पर प्रधानपाठक वहां से भाग निकला।

परिजनों के घर आने पर शिक्षिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और घरवालों के साथ जाकर मुलमुला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक के विरुद्ध धारा 74, 79,333, 296 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। प्रधानपाठक को घेरेबंदी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button