छत्तीसगढ़

CG – बिना शादी के लिव-इन रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ रह रही थी माँ, बेटों ने दी ये खौफनाक सजा…..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर की महिला के बेटों ने हत्या कर दी। बिना शादी किए ही दोनों साथ रह रहे थे। महिला अपने पति से कुछ समय पहले ही अलग हो गई थी। लेकिन बच्चों को इस रिश्ते पर आपत्ति थी। जिसे लेकर विवाद भी होता था।

मीरावती नामक महिला अपने पति को छोड़कर अहिवारा में किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतक बलविंदर सिंह बैकुंठधाम का रहने वाला था और कभी-कभार अपनी पत्नी मीरावती से मिलने अहिवारा जाया करता था। वह पत्नी से मिलने वहां पहुंचा, लेकिन बात बिगड़ गई और विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों ने मिलकर बलविंदर की हत्या कर दी, पुलिस ने फिलहाल दोनों सौतेले बेटों को को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं दुर्ग ग्रामीण एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने बताया कि बलविन्दर सिंग और मीरावती के बीच बहस होने लगी। यह देख मीरावती के दूसरे व्यक्ति से हुए पुत्र त्रिलोचन कोसरे और भूपेश कोसरे गुस्से में आ गए। दोनों ने बलविंदर पर हमला बोल दिया। त्रिलोचन ने आंगन में रखा रापा (फावड़ा) उठाकर बलविंदर के सिर पर वार किया, जबकि भूपेश ने डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में गंभीर रूप से घायल बलविंदर सिंह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी पड़ोसी अरुण कुमार बंजारे को मिली, जिन्होंने घर से चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंच देखा कि बलविंदर जमीन पर पड़ा है। पुलिस को सूचना दी गई और नंदिनी नगर थाना टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सौतेले बेटों त्रिलोचन कोसरे और भूपेश कोसरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा और डंडा जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की। दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। यह घटना घरेलू कलह और अवैध संबंधों से उपजे तनाव की भयावह परिणति है।

Related Articles

Back to top button