दिल्लीमनोरंजनराष्ट्रीयलाइफ स्टाइल

Dharmendra Death: दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन,89 साल की उम्र में ही-मैन ने ली आखिरी सांस…

Dharmendra Deol Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 11 नवंबर 2025 की सुबह 8:39 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो बीती रात सांस लेने में तकलीफ के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

छह दशकों की विरासत और पारिवारिक जीवन
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गाँव में हुआ था। उनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी, बाद में वे हेमा मालिनी के जीवनसाथी बने। धर्मेंद्र ने अपने पीछे छह दशकों से अधिक लंबा फिल्मी सफर और एक अद्वितीय विरासत छोड़ी है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी और छह बच्चे – सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीता और विजेता देओल शामिल हैं।

सिनेमा में सुनहरा सफर
1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी-हर शैली में अपनी छाप छोड़ी। वे 70 के दशक में ‘ही-मैन’ के नाम से पहचाने जाने लगे। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘फूल और पत्थर’, ‘मेरा गाँव मेरा देश’, ‘यादों की बारात’, ‘नौकर बीवी का’, ‘बेताब’, ‘घायल’ और ‘शोले’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

सम्मान और उपलब्धियां
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए धर्मेंद्र को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 2012 का पद्म भूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रमुख हैं।
उनकी अगली और संभवतः अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है, जो उनके शानदार करियर की अंतिम झलक होगी।

एक सादगीभरा इंसान
बढ़ती उम्र में भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। वे अक्सर अपने खेतों से वीडियो साझा करते थे, जिसमें वे जैविक जीवनशैली, फिटनेस और सरल जीवन के मूल्य पर बात करते थे। ट्रैक्टर चलाते हुए और खेत में काम करते हुए उनके वीडियो प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

Related Articles

Back to top button