छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड,इतने डिग्री सेल्सियस की और हो सकती है गिरावट, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी…

डेस्क : छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग (CG weather update) ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट देखी जा सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
अंबिकापुर में पारा गिरकर 6.9°C
अंबिकापुर ने इस सीजन का सबसे ठंडा रिकॉर्ड बनाया है। यहां न्यूनतम तापमान 6.9°C दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है। रात में घना कोहरा और ठंडी हवा लोगों को कंपा रही है। जशपुर और पेंड्रा में भी लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।



