राजनीती

BJP President Nitin Nabin : नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने माला पहनाकर किया स्वागत…..

डेस्क। नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नितिन नबीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और बधाई दी। इस पदभार ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, BJP के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे।

45 साल के नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button