
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, आयोजन को भव्य बनाने संगठनात्मक तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
धमतरी। जिला भाजपा कार्यालय स्थित गोविंद सारंग भवन में जनजाति गौरव दिवस के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला एवं बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों तथा संगठनात्मक जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में भाजपा जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री राकेश साहू, जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला जिला प्रभारी दीपेश दीवान, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन पुजारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण सहप्रभारी ईश्वरी नेताम एवं प्रदेश सोशल मीडिया सहप्रभारी चित्रांश नागवंशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनजाति गौरव दिवस के माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। बैठक में आगामी आयोजनों को लेकर संगठन की तैयारियों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री श्यामा मंडावी एवं रामखिलावन कंवर, पार्षद गजेन्द्र कंवर, नागेंद्र बोरझा, केशव टेकाम, जगेश्वर नेताम, रूपाली ध्रुव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में जनजाति गौरव दिवस को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।