Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG- भगवान के घर चोरी : इस प्रसिद्ध मंदिर में चोरो ने बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ……

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चोरों के हौंसले बुलंद है। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरों ने मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहां चोरों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब चोरों ने मां के मंदिर को ही अपना निशाना बना लिया और दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जब भक्त और पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है और मंदिर से सोने-चांदी के आभूषण भी गायब है, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में ये सामने आया कि चोर गर्भगृह के पास स्थित पुराने द्वार का दरवाजा तोड़कर मंदिर में घुसे और सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। हालांकि मंदिर में कितने की चोरी हुई है। इसका खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button