Dhamtari: सात घंटे जाम रहा मार्ग, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ किसान संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन..

Chhattisgarh dhamtari…किसान संघर्ष समिति बेलरबाहरा के नेतृत्व में क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तुमड़ीबहार पुल के पास चक्का जाम के साथ भूख हड़ताल कर दिया। इससे नगरी देवभोग मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेला–मड़ई के चलते इस मार्ग पर आवागमन अधिक होने से स्थिति और भी कठिन हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कुछ समय पहले नगरी एसडीएम कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना भी दिया गया था और मांगें पूरी न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके समस्याओं का समाधान नहीं होने से आज फिर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन–प्रशासन केवल आश्वासन देकर आंदोलन शांत कराने का प्रयास करता रहा है।
ग्रामीणों की प्रमुख 10 सूत्री मांगें…
राज्य सरकार की घोषणा अनुसार धान प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी सुनिश्चित की जाए; रकबा समर्पण व घर–घर पूछताछ बंद हो और निर्धारित समय में सभी किसानों की खरीदी हो।
हाई स्कूल तुमड़ीबहार को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाए।
उप स्वास्थ्य केंद्र बेलरबाहरा में ANM व RHO की पदस्थापना की जाए।
ग्राम पंचायत ठेंनही, बेलरबाहरा, नवागांव (सां) सहित आसपास के गांवों तक सोंढूर डेम से नहर–नाली विस्तार किया जाए।
बोईरगांव–लीलांज तक विद्युतीकरण सहित पक्की सड़क निर्माण कराया जाए।
थाना मेचका से सोंढूर डेम जीरो होते हुए बेलरबाहरा उप स्वास्थ्य केंद्र तक पक्की सड़क बने।
दौड़ नाला में स्वीकृत रपटा निर्माण कार्य तत्काल शुरू हो।
मेन रोड से अर्जुनी मुख्य बस्ती तक पक्की सड़क व पुलिया (2 किमी) स्वीकृत की जाए।
पक्की सड़कों की मरम्मत/निर्माण अर्सीकन्हार–अर्जुनी (5 किमी, PWD)
गाताभरी–दौड़ पंडरीपानी (4 किमी)
गहनासियार–भीरागांव (5 किमी)
पुलिस व एनआईए द्वारा कथित प्रताड़ना, घरों में छापेमारी तथा नक्सली सहयोगी के रूप में दर्ज मामलों को निरस्त किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
जैसे ही शासन प्रशासन को चक्का जाम की खबर लगी मैच का थाना के प्रभारी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर स्थिति संभालने पर लगे हुए हैं
अनु विभागीय अधिकारी राजस्व प्रीति दुर्गम के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग स्वास्थ्य विभाग सिंचाई विभाग सभी विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन करने वालों को समझाया मनाया जा रहा है आंदोलन करने वालों को बजट आने की बात शासन प्रशासन के तरफ से कहीं जा रही है देखना यह है कि क्या आंदोलन नहीं रुकता है या आगे बढ़ता है सफल हो पाएंगे नगरी अनविभागीय अधिकारी राजस्व आंदोलन को खत्म करने में या फिर आंदोलनकारी उग्र आंदोलन करेंगे
