छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी में विद्युत विभाग का रजत जयंती समारोह ए.ई.जे.ई.ने उपभोक्ताओं के लिए कही ये बात जानें इसका क्या है उदेश्य और क्यों हो रहा आयोजन पढ़े पूरी ख़बर

मस्तुरी//मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ को अलग हुए 25 वर्ष पूर्ण होने पर मस्तुरी बिजली विभाग ने रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन मस्तूरी के सत्कार भवन में संपन्न हुआ साथ ही ए ई मस्तूरी प्रवीण कौशिक ने बताया की सकुशल बिजली बिल प्रदान करना एवं नियमित रूप से बिजली बिल को उपभोक्ताओं द्वारा कार्यालय में जमा करना ही एक सही उपभोक्ता की पहचान और ईमानदारी का प्रतीक है। सही समय में उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल को जमा करने वाले उपभोक्ताओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में शामिल होने वाले उपभोक्ताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है, इस कार्यक्रम मे सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे मे ग्रामीणों को बताया गया विभाग के अधिकारीयों द्वारा यह भी बताया गया की बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटर को सभी लोग अपने घर पर लगावाएं ताकि बिजली की चोरी रोकी जा सकें जे ई आकाश पाण्डेय ने कहा की हम यहाँ जनता उपभोक्ताओं की सेवा के लिए ही काम कर रहें है आपको 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलती रहें इसके लिए हर घंटे मेहनत मसाक्कत करते रहते है हमारी पूरी स्टॉफ इस बात का ध्यान रखती है की हमारे किसी भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप ना हो इसलिए आप सब भी सहयोग करें।

क्या है विभाग का रजत जयंती…

छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की “रजत जयंती वर्ष (2025-26)” पहल के तहत राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उपभोक्ताओं के सम्मान, बेहतर बिजली सेवाओं के प्रचार-प्रसार, और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए पंजीकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बकाया बिलों में राहत और नए कनेक्शनों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

रजत जयंती योजना की मुख्य बातें:
उद्देश्य: बिजली विभाग के 25 वर्षों के सफर का जश्न मनाना और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना।

उपभोक्ता सम्मान: एकल बत्ती कनेक्शन, कृषि पंप, और घरेलू उपभोक्ताओं जो समय पर बिल भरते हैं, उन्हें सम्मानित करना।

बिजली बिल राहत: ‘बिजली बिल राहत योजना 2025-26’ के तहत, 100% तक ब्याज माफी और बकाया मूलधन में 20% तक की छूट दी जा रही है (कुछ क्षेत्रों में यह योजना लागू है)।

सोलर फोकस: ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए हेल्प डेस्क लगाकर रजिस्ट्रेशन और जानकारी दी जा रही है, जिसमें ₹45,000 तक की सब्सिडी मिलती है।

कार्यक्रम: वितरण केंद्र स्तर पर शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button