CG – भटचौरा में निस्तारी की सरकारी तालाब पर तीन लोगों ने किया कब्ज़ा शिकायत जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत भटचौरा में असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी तालाब पर दबंगों ने कब्ज़ा कर खेती शुरू कर दिया है जिसको लेकर बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व सरपंच पति शुरेश पटेल द्वारा कलेक्टर बिलासपुर से लेकर मस्तूरी में बैठे अधिकारीयों से लिखित शिकायत किया गया जिसमे उन्होंने बताया है कि ग्राम पंचायत भटचौरा में दो तालाब है नया और पूराना जो कि लगभग 40 वर्ष तक तालाब की मेढ़ की चौड़ाई इतना था कि चारो तरफ ट्रेक्टर चलता था पर नया तालाब के अंदर कृषि कार्य एवं जबरदस्ती मछली पालन करने एवं मेढ़ को समतलीकरण करके अभिषेक गुप्ता द्वारा बेचा जा रहा है। जिस कारण से तालाब का मेढ़ जर्जर हो गया है। जिसकी वजह से तालाब पुरी तरह से सुख गया है। समस्त ग्रामवासी पानी की एक एक बुद के लिये तरस रहें है। जिसका जिम्मेदार तीन लोग हैं अभिषेक गुप्ता,मोहित राम कैवर्त, और जेठूराम कैवर्त है। अतः मौके पर तालाब की उच्च अधिकारीयों के द्वारा जांच किया जाये। तथा शासन का जो पैसा है वह जनहित में खर्च हो इसलिये आप से विनम्र निवेदन है कि मनरेगा का जो कार्य है वह कार्य तालाब की मरम्मत में किया जाये ताकिे गांव वालों का व जानवरों का भला हो सकें। बताते चलें की यह शिकायत पूर्व में किया गया था जिसकी ना अभी तक जाँच हुई ना कोई कार्रवाई जिसको लेकर अब सरपंच फिर से उच्च अधिकारीयों के पास गए है।




