CG Bemetara : बेरला ब्लॉक के घोटमर्रा सरपंच आंचल युवराज दुबे ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)के तहत 36 महिला हितग्राहियोंको मुफ्त में गैस कनेक्शन टंकी चूल्हा का वितरण किये
ग्राम पंचायत घोटमर्रा सरपंच आंचल युवराज दुबे

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा 7000885784
बेमेतरा:जनपद पंचायत बेरला के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटमर्रा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)के तहत 36 महिला हितग्राहियों को मुफ्त मेंगैस कनेक्शन ,टंकी, चूल्हा का वितरण किया गया सभी लाभार्थी माता – बहनो ने इस योजना के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महिलाओं की चिंता करते हुए हम महिलाओं के आंसू पोछ्ने का काम माननीय प्रधानमंत्री जी ने किया है,,अब धुंआ के कारण स्वास्थ्य संबंधित प्रभाव से भी निजात मिलेगा समय की बचत होगी इस योजना से हम महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा। माता – बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का निःशुल्क लाभ प्राप्त करने पर सरपंच आंचल दुबे ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और साथ ही तीनों गांव की जनता – जनार्दन की सुख,शांति,समृद्धि की कामना व ग्रामों की समुचित विकास हेतु परस्पर सहयोग, प्रेम की अपील कीइस अवसर में ग्राम पंचायत घोटमर्रा की सरपंच आंचल युवराज दुबे ,सचिव संतोष मरकाम, उप सरपंच हरिशंकर सेन,प॑चगण,व ग्रामीणजन देवाली विश्वकर्मा,राजेंद्र निषाद, संतु साहू,भुलऊ निषाद,खेलन मरकाम, वर्षा यादव,राजेश्वरी पटेल,चमेली वर्मा,सरिता घृतलहरे,कावेरी वर्मा, रोशनी निषाद ,खुशबु पटेल ग्रामीणजन,लाभार्थी माता- बहनें एवं भारत गैस एजेंसी देवरबीजा के कर्मचारी उपस्थित थे।




