CG – घर चलकर आई मौत : अचानक बेकाबू ट्रेलर घर में जा घुसा, गर्भवती महिला की हुई दर्दनाक मौत…गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम…..

कोरबा। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच खबर आई है कि बेकाबू ट्रेलर घर की दीवार को तोड़ते हुए आंगन में जा घुसा। ट्रेलर की चपेट में आने से आंगन में बर्तन धो रही गर्भवती बहू की ही मौत हो गई, वहीं वहीं आंगन में खेल रहे बच्चे और महिला के ससुर बाल-बाल बचे। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है।
घटना हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ापार बाजार पारा की है। भोलाराम सूर्यवंशी का घर सड़क किनारे स्थित है। भोलाराम की बड़ी बहू रोज की तरह खाना खाने के बाद घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पार कर घर को तोड़ते हुए अंदर जा घुस गया। ट्रेलर की ठोकर से हादसे में गर्भवती शशि बाई सूर्यवशी (25 वर्ष) की मौत हो गई। आंगन में चल रहे बच्चे और बुजुर्ग हादसे में बाल-बाल बचे। मृतका शशि का पति गजपाल ड्राइवर का काम करता है।
इस घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार डडसेना, दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, कुसमुंडा थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और तहसीलदार अभिजीत राजभानु लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।



