Rajya Sabha Elections 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, छत्तीसगढ़ की इतनी सीटों पर होगा मतदान, देखें लिस्ट…..

डेस्क। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनान कार्यक्रम घोषित किया है। इन 37 सीटों में छत्तीसढ़ की 2 सीटें भी शामिल हैं। इन राज्यों में 16 मार्च 2026 से मतदान होगा।
जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यसभा चुनाव का नोटिफिकेशन 26 फरवरी 2026 को जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च 2026 है। राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद रिजल्ट की बारी आएगी। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है।
किन राज्यों की हैं ये सीटें?
राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट। ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
देखें अधिसूचना





