छत्तीसगढ़

CG Budget – साय सरकार का बड़ा कदम, नए मेडिकल कॉलेज से लेकर आयुष्मान तक हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान, जानिए बजट की अहम घोषणाएं…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए SANKALP थीम पर आधारित 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा में पेश किया। इस बजट में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इस बार के बजट में सरकार का फोकस शहर से लेकर ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर रहा।

बजट में दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज खोलने का भी प्रावधान किया गया है, जिससे वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा बस्तर और सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती और मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए अलग से बजटीय प्रावधान किए गए हैं।

जानिए स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या-क्या घोषणाएं हुए हैं

दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी

रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज

बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती

बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान

आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान

10 करोड़ रुपये से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा

एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान

मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान

कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण

शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सुविधा हेतु 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान

कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान

रायपुर (कालीबाड़ी) में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण
25 डायलिसिस केंद्र एवं 50 जन औषधि केंद्र

बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान

रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट

25 से अधिक CHCs, PHCs और SHCs भवन निर्माण हेतु प्रावधान

Related Articles

Back to top button