छत्तीसगढ़

CG – छत्तीसगढ़ का बजट कल्याणकारी बजट विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा प्रदेश : सुरेश खटकर

पचपेड़ी//छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट पेश करने के बाद छत्तीसगढ़ में नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रदेश की 2026 की बजट कों चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए पचपेड़ी बीजेपी के युवा नेता व ब्यापरी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर ने कहा कि यह बजट प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत,आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेश खटकर ने बताया कि अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। साथ ही वित्त मंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

जो सरकार की प्रदेश की महिलाओं के प्रति सम्मान कों दिखाता हैं और बीजेपी की सरकार की प्रतिबद्धता कों दिखाता हैं की जो वादा किया गया हैं वो पूरा किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button