छत्तीसगढ़

बीजेपी सरकार की ऐतिहासिक व प्रदेश की विकास कों नई गति देनें वाला बजट : युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिट्टू कौशिक

बिलासपुर//बीते दिनों छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के बजट राज्य के लिए पेस किया जिसके बाद सभी वर्ग इसका स्वागत कर रहें हैं और बजट कों ऐतिहासिक बजट भी कहा जा रहा हैं जो विकास की नई दिशा तय करने वाली हैं ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं जिस पर सभी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं. इसी कड़ी में टीकम कौशिक (बिट्टू) युवा मोर्चा देवरीखुर्द मंडल अध्यक्ष नें भी बजट का स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी” बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के विकास को नई गति देगा और इससे सभी वर्ग कों फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य लगातार प्रगति की पथ पर दौड़ रही हैं और राज्य की पूरी जनता आज बीजेपी सरकार के साथ खड़ी हैं हमारी सरकार सिर्फ विकास करती हैं और जनता से किए गए सभी वादों कों पूरा करने प्रतिबद्ध हैं,यह बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है। “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट केवल नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

टीकम कौशिक बिट्टू ने वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क और टेक्नोलॉजी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने विशेष रूप से किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा, 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिकाओं को डेढ़ लाख रुपये देने के प्रावधान, तथा “लखपति दीदी” योजना के लिए 5 करोड़ रुपये के बजट को सराहनीय बताया। साथ ही प्रदेश में 23 नए उद्योग स्थापित करने, पांच प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोलने, 250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये, तथा जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये के प्रावधान को विकासोन्मुख कदम बताया। बिट्टू कौशिक नें वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी और प्रदेश की बीजेपी सरकार के मुखिया विष्णु देव साय का आभार ब्यक्त किया हैं और बजट का स्वागत किया हैं।

Related Articles

Back to top button