छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी मचहा में जमकर हो रहा रेत का अवैध खनन सैकड़ो गाड़ियों से सप्लाई नदी का तट क्षतिग्रस्त अब भी कार्रवाई का इंतजार जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर जिले के मस्तूरी के मचहा क्षेत्र में शिवनाथ नदी पर अवैध रेत खनन का कारोबार लंबे समय से जारी है, जहां रेत माफिया रात दिन खुलेआम ट्रैक्टरों से बड़े पैमाने पर रेत निकालते हैं। हालांकि अभी तक खनिज विभाग इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहा ये सोचने वाली बात जरूर हैं,ग्रामीण इस अवैध कारोबार कों लेकर खासे परेशान नजर भी आ रहें हैं इनका कहना हैं की इनके कारण गाँव वालों का आवा गमन का रास्ता बर्बाद हो रहा हैं और दुर्घटनाओं का भी भय लगातार बना रहता हैं क्यों की जिस एनीकट लगातार अवैध रेत लोड कर गाड़ियां निकलती हैं वही पर अधिकांश गाँव के लोंग नहाने पहुंचते हैं पर कोई सुनने वाला नहीं हैं ।

यहाँ शिवनाथ नदी पर शाम होते ही सैकड़ो ट्रैक्टर रोजाना अवैध रेत खनन करने पहुंचते हैं रेत माफिया बेखौफ होकर सुबह ज़ब तक धुप कम ना हो तब तक काम करते हैं, ग्रामीणों का आरोप हैं कि विभाग को सूचना मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती।

देखा जाए तो लम्बे समय से चली आ रही इस अवैध खनन के कारण शिवनाथ नदी का नदी तट को क्षतिग्रस्त कर रहा है और सरकारी राजस्व को करोड़ों का नुकसान हो रहा हैं लेकिन स्थायी समाधान अभी तक नहीं निकल पा रहा।

Related Articles

Back to top button