CG – पचपेड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में घोर लापरवाही टाइम पर नहीं खोलने का आरोप जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//पचपेड़ी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों का असमय खुलना और बंद होना लगातार जारी हैं अब नया मामला पचपेड़ी मुख्यालय से है जहाँ आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 जो 10 बजने से कुछ समय पहले ग्रामीणों नें एक फोटो क्लिक किया हैं जो अब चर्चा का विषय बना हुआ हैं और इनकी लापरवाही का पोल खोल रहा हैं मालूम हो कि आंगनबाड़ी खुलने का समय 9:30 से 3:30 तक हैं पर कुछ केंद्रों में लगातार लापरवाही बरती जा रही हैं जिसके कारण पुरे विभाग की फ़जीहत हो रही हैं, चलो मान भी लेते हैं की कार्यकर्ताओ का काम ज्यादा रहता हैं और उनको ऑनलाइन ऑफ़ लाइन घर घर जा कर कई प्रकार का कार्य करना पड़ता हैं इसके अलावा चुनाव पूर्व (BLO) का कार्य भी इनके कंधे पर होती हैं जिसके वजह से ये स्कूल में नहीं रहते हुए भी फील्ड में कार्य करते रहते हैं किन्तु सहायिका कों तो कम से कम केंद्र कों टाइम पर खोल कर बच्चों कों लिखाना पढ़ाना चाहिए पर ये भी कही कही ना टाइम पर खोल रही ना बंद कर रही यही हाल पचपेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 का हैं जहाँ केंद्र ना टाइम पे खुल रहा ना बंद हो रहा जिसके कारण ग्रामीणों कों पत्रकार कों बुलाकर फोटो दिया गया और बताया गया की केंद्र किसी दिन 10 बजे खुलता हैं तो किसी दिन 11 बजे और बच्चे इनका वेट करते रहते हैं। बताया जाता हैं की यहाँ की सहायिका का नाम श्याम कला हैं और कार्यकर्ता का अलका मधुकर दोनों नें आज टाइम पर केंद्र नहीं खोल पाई हालांकि ये दोनों कहाँ थे क्या काम कर रहें थे यह स्पष्ट नहीं हैं?




