छत्तीसगढ़

CG – सोता रहा पूरा परिवार, रात के सन्नाटे में घर में घुसे चोर, कर गए ये बड़ा कांड, किसी को नहीं लगी भनक……

बिलासपुर। हिर्री माइंस क्षेत्र में एक घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर ने नगदी, मोबाइल और सोने के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। अलमारी खुलने की आवाज में घरवालाें ने देखा तो अज्ञात चोर सामान लेकर भाग निकला। घटना की शिकायत पर चकरभाठा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जय शंकर कश्यप, निवासी रायपुर रोड हिर्री माइंस ने पुलिस को बताया कि वे रोज की तरह सकरी बाजार सब्जी बेचने गए थे। उसी दिन उनके दीदी-जीजा की शादी की सालगिरह थी, जिसके चलते वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुरुचि रेस्टोरेंट गए थे। घर में उनकी पत्नी रीना कश्यप, बच्चे और मां मौजूद थे।

रात करीब 12.10 बजे जब वे घर लौटे तो पत्नी ने बताया कि सब्जी बांधने के बाद रात 11 बजे दरवाजा बंद कर बच्चों के साथ कमरे में सो गई थीं,जबकि मां आंगन में सो रही थीं। करीब 12 बजे आलमारी खोलने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उठकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति आलमारी का दरवाजा खोल रहा था। आवाज लगाने पर वह भाग निकला।

जांच करने पर कमरे में सिरहाने के पास रखे दो लेडीज पर्स गायब मिले। बाहर दीवार के पास दोनों पर्स पड़े मिले, लेकिन उनमें रखे दो मोबाइल फोन गायब थे। साथ ही सोने के छोटे टॉप्स और करीब 28 हजार रुपये नगद भी नहीं मिले। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। मामले की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button