छत्तीसगढ़

CG – 2 कांस्टेबल गिरफ्तार : इस शर्मनाक कांड को दिया अंजाम, जानिए पूरा मामला…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए के मकान में रहत है और गांजा बेचता है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। साथ ही मकान के अंदर से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। रवि विश्वकार्म से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसे देने का लालच देकर उसे अपने घर में रखने को कहा था।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब गोविंद से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। गोविंद ने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी में थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर 37 वर्ष और आरक्षक अमित त्रिपाठी 35 वर्ष शामिल थे। दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button