छत्तीसगढ़

CG High Court ब्रेकिंग : पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले हुए थे गिरफ्तार…..

बिलासपुर। डीएमएफ घोटाले में संलिप्तता के आरोप में जेल में बंद पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, आबकारी घोटाले में बंद कारोबारी अनवर ढेबर व दो अन्य को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें कि याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाला में संलिप्तता के आरोप में तकरीबन 22 महीने से केंद्रीय जेल में निरुद्ध पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। जमानत याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोनों को जमानत दे दी है।

जमानत याचिका की सुनवाई के बाद जस्टिस अरविंद वर्मा की कोर्ट ने अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने इन सभी को जमानत दे दी है।

बीते दिनों पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को EOW ने जेल में रहने के दौरान पुनः गिरफ्तार किया था। ईओडब्लू ने अनिल टुटेजा को डीएमएफ घोटाला में संलिप्तता के आरोप में और कारोबारी अनवर ढेबर को आबकारी से ही जुड़े एक अन्य मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया था। इन दोनों के ही अधिवक्ताओं ने ईओडब्लू की इस कार्यवाही को विधि के द्वारा मिले अधिकारों का खुला दुरपयोग और संविधान तथा कानून की संप्रुभता का मखौल उड़ाना निरुपित किया है। याचिकाकर्ताओं के वकीलों के तर्कों को सुनने के बाद सिंगल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।

Related Articles

Back to top button