छत्तीसगढ़

CG -3 लोगों की मौत : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा घायल, मची चीख पुकार…..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना में 2 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button