छत्तीसगढ़

CG मस्तूरी के इस पंचायत में निकाले गए दागी पूर्व रोजगार सहायक से लिया जा रहा कार्य अधिकारी अनजान या मिल रहा संरक्षण पहले जमकर हुआ था बवाल जानें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी ब्लॉक में जोंधरा के आसपास कई ऐसे गाँव है जहाँ पहले रोजगार सहायक अस्थाई रोजगार सहायक रहें जिनको अब पूरी तरह से निकाला जा चूका है पर आज भी निचे बेल्ट के कुछ गाँव में कुछ लोग जिनके नाम पहलें ही कलेक्टर कार्यालय बिलासपुर में शिकायत हो चूका है भ्रष्टाचार कों लेकर अब उनको सरकार पेमेंट भी नहीं दे रही फिर बिना सैलरी के आज के दौर में कौन काम करता है और करता भी है तो इनके परिवार का पालन पोषण कैसे होगा क्या ऐसे लोंगो से काम लेना भ्रष्टाचार कों बढ़ावा देनें का कारण हो सकता है फिर भी जनपद में बैठे अधिकारी इनकों श्रय दे रहें है समझ से परे है की ऐसे लोंगो से क्यों काम लिया जा रहा है।

आपको बताते चलें की ग्राम पंचायत सोन में आवास सम्बंधि शिकायत के बाद बिलासपुर कलेक्टर के आदेश पर तत्काल एक्शन हुआ था और तत्कालीन सरपंच पति पर एफ आई आर भी हुआ था इन पर आरोप था की इनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास में हितग्राहियों से लेनदेन किया गया था जिसके बाद जमकर पुरे गाँव में घर घर जा कर जाँच पड़ताल किया गया था और इसी बीच तत्कालीन अस्थाई रोजगार सहायक मुकेश यादव की भी शिकायत हुई थी जिसकी जाँच भी हुई हालांकि जाँच रिपोर्ट आज तक पब्लिक नहीं किया गया और गुप चुप तरीके से निपटा दिया गया, अब सवाल इसलिए उठ खड़ा हुआ है की चुकी मुकेश यादव अस्थाई रोजगार सहायक के रुप में कार्यरथ था और सभी अस्थाई रोजगार सहायकों कों निकाल दिया गया है फिर क्यों दागी मुकेश यादव से काम लिया जा रहा है क्या यह बात उच्च अधिकारीयों कों पता नहीं है या उनके ही देख रेख में यह सब हो रहा है।

वही इस पुरे मामले में प्रभारी रोजगार सहायक सोभित साहू का कहना है की वो नाम मात्र के प्रभार में है और पूरा काम मुकेश यादव देख रहा है उसी के नाम से सभी कार्य जारी हो रहें है जब की वो किसी भी पोस्ट में नहीं है।

वही सोन सरपंच पति मोती साहू का कहना है की उनके गाँव में जो भी कार्य वीबी जी राम जी (मनरेगा) में हो रहा है वो सोभित साहू के अंदर हो रहा है क्यों की सोन के प्रभारी रोजगार सहायक वही है ऐसी जानकारी हमें दी गई है।

Related Articles

Back to top button