छत्तीसगढ़

CG – सरपंच की मौत : निर्माणाधीन ओवरब्रिज के गड्ढे में बाइक समेत गिरा सरपंच, मौके पर हुई मौत, हंसते-खेलते परिवार की उजड़ी खुशियां…..

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र में विकास की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। यहाँ ढोलनारा गांव के पास रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सड़क में खोदे गए एक गहरे गड्ढे में गिरने से ग्राम पंचायत रेगांव के सरपंच जेगराम भगत की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है।

ग्राम रेगांव का सरपंच जोगराम भगत रविवार को अपने किसी रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। कार्यक्रम में बाद रात में वह बाइक जे वापस घर लौट रहा था।

ढोलनारा गांव के पास पहुंचा था, उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हुआ और आरओबी के निर्माणाधीन गड्ढे में बाइक समेत गिर गया। रात भर वह वहीं पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों नेघटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Related Articles

Back to top button