नागपुर की साहित्यिक संस्था वामा विमर्श मंच द्वारा वामा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया…

नागपुर की साहित्यिक संस्था वामा विमर्श मंच द्वारा वामा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।
जगदलपुर। सारस्वत अतिथि पर्यावरणविद् पद्मश्री डाॅ.जनक पलटा मगिलिगन म.प्र. से एवं महिला कमांडो की प्रणेता पद्मश्री शमशाद बेगम छत्तीसगढ़ से नागपुर पधारीं । महाराष्ट्र जलसम्पत्ति नियमन प्राधिकरण मुंबई की अध्यक्ष सीए श्वेताली ठाकरे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मुख्य अतिथि डाॅ. कीर्ति काले नेसंतरा नगरी नागपुर में अपनी कविता के सशक्त रंग बिखेरे और सभा को भाव विभोर कर दिया । विशिष्ट अतिथि सिंगापुर से पधारी नीतू गुजराल ने अपनी पंजाबी कविता से सबका मन मोह लिया। उद्घाटन सत्र में नागपुर से विविध भारती के पूर्व वरिष्ठ उद्घोषक किशन शर्मा जी मंच पर विराजमान थे।

वामा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव नागपुर में जगदलपुर से सम्मिलित हुई कादंबरी अध्यक्ष करमजीत कौर,और गायत्री आचार्य ,कविता बिजौलिया, पूर्णिमा सरोजा सभी ने इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति दी और जगदलपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया। कार्यक्रम नागपुर की जानी मानी संस्था वामा विमर्श मंच के द्वारा आयोजित किया गया था।जिसमें पद्म जनक पलटा मिग्लीगन और शमशाद बेगम विशेष रूप से उपस्थित थी।

