CG – क्षेत्र की जनता की मेहनत लाई रंग पचपेड़ी बना स्वास्थ्य केंद्र मिला नया हेल्थ इंस्पेक्टर बीजेपी नेता सुरेश खटकर नें सरकार का जताया आभार पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकास खण्ड के पचपेड़ी में लम्बे समय से ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उप स्वास्थ्य केंद्र कों स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग लगातार कर रहें थे कई मौको पर पचपेड़ी बीजेपी के युवा नेता और मन की बात के जिला प्रभारी व ब्यापारी संघ के अध्यक्ष सुरेश खटकर व क्षेत्र के ग्रामीणों नें मंत्री व उच्च अधिकारीयों से मिलकर इसकी मांग की थी जिसको शासन नें ध्यान में रखते हुए अब पचपेड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र कों स्वास्थ्य केंद्र बना दिया गया हैं।
और यहाँ के हेल्थ इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की लिस्ट भी जारी कर दिया हैं जारी लिस्ट में पचपेड़ी की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार साहू कों मिली हैं जो पहले उप स्वास्थ्य केंद्र लूथरा में पदस्थ थे और पदोन्नति के पश्चायत पचपेड़ी देखेंगे। सूची जारी होते ही पचपेड़ी बीजेपी के युवा नेता मन की बात के जिला प्रभारी व ब्यापारी संघ पचपेड़ी के अध्यक्ष सुरेश खटकर नें अपनी बीजेपी सरकार का आभार जताया हैं।
उन्होंने कहा की सरकार नें क्षेत्र की लोंगो की समस्या कों समझा और त्वरित कार्रवाई करते हुए हमारी मांग कों पूरा किया इसके लिए मै पुरे पचपेड़ी क्षेत्र की जनता की ओर से सरकार का धन्यवाद करता हूं।
बताते चलें की पचपेड़ी से मस्तूरी की दूरी लंबी हो जाती है जिसके कारण लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी थी लेकिन सरकार के इस स्वागत योग्य फैसले के बाद लोगों की स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या के लिए लम्बी दुरी तय नहीं करनी पड़ेगी और जल्द उच्च स्तरीय उपचार पचपेड़ी में मिल सकेगा।




