CG – मातम में बदली शादी की खुशियां : दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी पलटी, बच्ची की मौत, 10 बुरी तरह घायल, मौके पर मची चीख पुकार……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में दुल्हन को लेकर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए।
शादी से लौट रही गाड़ी पलटी
घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। दुल्हन और अन्य लोगों को लेकर जा रहा वाहन तूफान (CG 11 BJ 9084) अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक़, वाहन ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द जा रही थी। वाहन शादी समारोह से दुल्हन और अन्य लोगों को लेकर आ रही थी। जिसमे महिलाएं और बच्चे समेत 11 लोग सवार थे। इसी बीच डबरीपारा मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पलट गयी।
एक बच्ची की हुई मौत
हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को वाहनों से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में एक बच्ची की जान गयी है। जबकि बच्चों समेत 10 लोग घायल हैं। जिनका बांकी मोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीँ, घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जाँच के बाद हादसे की वजह पता चल सकेगी।



