CG – शिक्षिका के पति की निर्मम हत्या : थप्पड़ का खौफनाक बदला, चोरी पकड़े जाने पर मारा था तमाचा, बदमाश ने साथियों के साथ मिलकर कर दी हत्या, एक गिरफ्तार…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर में एक युवक ने थप्पड़ का बदला लेने अपने साथी के साथ मिलकर लाठी और फरसा से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी शिक्षिका है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य साथी फरार है। बता दें, मृतक की पत्नी शिक्षिका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, करगीखुर्द कोरीपारा निवासी हाल मुकाम गनियारी भादम के मोहन पांडे (52) अपने साथी गनियारी निवासी शरद कौशिक गांव में घूम रहे थे। आरोपी राजा राम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ आया, फिर रॉड, लाठी और फरसा से मोहन पांडे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस बीच शरद कौशिक ने बीच-बचाव किया। तब आरोपियों ने उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया। मोहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
घटना सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल भेज दिया। घायल शरद कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। चारों तरफ घेराबंदी कर मुख्य आरोपी राजाराम साहू को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
पूछताछ में पता चला है कि मृतक मोहन और आरोपी राजाराम साहू के बीच चोरी की बात को लेकर विवाद हुआ। मोहन ने राजाराम को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इससे पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका है। फिर भी मामला सुलझा नहीं था। इसलिए आरोपी राजाराम मौका ढूंढ़ रहा था। अकेला पाकर मोहन पर जानलेवा हमला कर दिया।
सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों के घर में दबिश दी गई, लेकिन कोई आरोपी नहीं मिले। पुलिस को संदेह है कि सभी आरोपी किसी वाहन से फरार हुए हैं. पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कोटा टीआई नरेश चौहान ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिससे एक की मौत हो गई है. एक अन्य युवक घायल है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है।
मामले में कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मृतक मोहन पांडे (52) करगीखुर्द का निवासी था। वह गनियारी में रहने लगा था पर इसका एक घर और खेती करगी खुर्द में भी है। जिसे उसने गनियारी निवासी शरद कौशिक को ठेके में दिया था। होली के समय मोहन पांडे के खेत की लकड़ी राजाराम साहू ने चोरी कर ली थी। 18 मार्च को जब मोहन पांडे करगी खुर्द गया था तो चोरी करने की बात पर राजाराम साहू को एक थप्पड़ मार दिया था।
मोहन पांडे, शरद कौशिक के साथ गांव आया था तो उसे थप्पड़ मारने के विवाद में राजाराम साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहन पांडे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पर शरद कौशिक को भी मारा। मारपीट में मोहन पांडे की मौत हो गई और शरद कौशिक घायल हो गया। मुख्य आरोपी राजा राम साहू (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है वही बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।



