छत्तीसगढ़

CG – दिन-दहाड़े चाकूबाजी से दहला इलाका : ड्यूटी जा रही नर्स पर चाकू से हुआ जानलेवा हमला, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जहां बदमाश ने ड्यूटी जा रही नर्स पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने यह हमला प्रदेश के उद्योग मंत्री के बंगले के पास किया। बदमाश ने चाकू से नर्स की पीठ पर हमला किया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना के बाद युवती गंभीर हालत में जमीन पर गिर गई। राहगिरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और युवती को जख्मी हालत में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल अवस्था में युवती अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे। पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूटी से नर्स अस्पताल ड्यूटी जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया। इसके बाद युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए बुलाई। चाकू पीठ पर दो इंच घुसा हुआ था, इसी हालत में वह अस्पताल पहुंची।

पीड़िता पंप हाऊस की रहने वाली है और निहारिका के समीप लैब में काम करती है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button