CG – रफ़्तार का कहर परिवार हुआ अनाथ तेज हाइवा नें मस्तूरी बिंनौरी में फिर मानिकचौरी के दों भाइयों कों लिया चपेट में एक की मौक़े पर ही मौत दूसरा घायल पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//मानिकचौरी का मरावी परिवार जो शाम 6 बजे से पहले हसीं ख़ुशी जिंदगी बिता रहें थे उनको बड़ा भयंकर हादसा नें हिला दिया हैँ घर का बड़ा और मुखिया बेटा गुलशन मरावी पिता गौकरण मरावी उम्र 35 साल के आसपास जो अपने छोटे भाई संजू मरावी कों लेने मल्हार आया था संजू बिलासपुर में रहकर पढ़ाई करता हैँ और वो आज बस से मल्हार पहुंचा उसी कों मल्हार से घर लें जाते समय यह सड़क दुर्घटना हुई हैँ, और उसने भी नहीं सोचा होगा की उसकी जिंदगी आधी उम्र में ख़त्म हो जाएगी,बिंनौरी पहुंचते ही पचपेड़ी तरफ से गिट्टी लोड आ रही हाइवा क्रमांक CG 12 BG 9174 नें अपने चपेट में लें लिया दुर्घटना इतनी भयंकर थी की युवक हाइवा के बेल्ट में फस गया था,और मौक़े पर ही गुलशन मरावी की मौत हो गई वही साथ बैठे ब्यक्ति कों भी चोट आई हैँ बताया जाता हैँ गुलशन मरावी घर का बड़ा बेटा हैँ उसकी दों छोटी छोटी बेटी हैँ जो अब अनाथ हो गए हैँ और घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा दुर्घटना के बाद मौक़े पर अफरा तफरी का माहौल था कुछ समय के लिए रोड़ भी जाम हुआ पर पुलिस नें यातायात कों बाधित होनें से बचाया और परिवार वालों नें भी सहयोग किया बताते चलें कि मस्तूरी में हाल ही में कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं जहाँ कइयों नें जान गँवाई हैँ, जिनमें ट्रक की चपेट में आने से महिलाओं और बच्चों की मौत शामिल है। हालिया हादसे 25 मार्च 2026 को मस्तूरी के स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को रौंद दिया, जिसमें शिवरात्रि बाई यादव और उनकी 3 माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। पति को गंभीर चोटें आईं। अगस्त 2025 में वेद परसदा बस स्टैंड के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से एक युवक की मौत हुई और दूसरा घायल। जून 2025 में रिस्दा की छात्रा नवरत्ना को स्कॉर्पियो ने कुचल दिया, जो सहेली के साथ कोचिंग जा रही थी। ये हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही को दर्शाते हैं।




