CG – मस्तूरी थाने में पदस्थ आरक्षक कों वर्दी में पत्नी के साथ हेलो रानी हाय रानी करना पड़ा महँगा एसएसपी सख्त मिली ये सजा जानें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाने में तैनात आरक्षक देवानंद कैवर्त ने वर्दी पहनकर अपनी पत्नी के साथ ‘हैलो रानी, हाय रानी’ गाने पर रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
वीडियो वायरल होते ही वीडियो पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और तत्काल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें थाने से हटा कर रक्षित केंद्र बिलासपुर अटैच कर दिया।
बताते चलें की आरक्षक देवानंद की अभी अभी शादी होनें की बात सामने आई हैँ, और आरक्षक ने पुलिस वर्दी में पत्नी संग डांस करते हुए रील बनाई और अपलोड किया, जिसे अनुशासनहीनता व वर्दी के दुरुपयोग का मामला माना गया। यह घटना 6-7 अप्रैल 2026 की है, और कार्रवाई तुरंत प्रभाव से लागू हो गई।
एसएसपी ने सख्त संदेश देते हुए लाइन अटैच का आदेश जारी किया, जो विभाग में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से था। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिससे कई न्यूज चैनल व पेजों ने कवरेज की।
एसएसपी रजनेश सिंह नें कहा की पुलिस विभाग अनुशासित विभाग हैँ वर्दी हमारे लिए गर्व का प्रतिक हैँ इसको पहन का अपनी निजी ख्वाहिश या विभाग की मर्यादा कों लाँघना गलत हैँ ऐसा कोई भी विभाग में करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




