CG – खाकी कलंकित : रक्षक बना भक्षक, पुलिस आरक्षक ने अपने ही दोस्त के बीवी के साथ किया ये घटिया काम, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रक्षक भक्षक बन गया है। दरअसल जिले के एक आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी आरक्षक का नाम दीप नारायण त्रिपाठी है, जो वर्तमान में बांगो थाने में पदस्थ बताया जा रहा है। इस मामले में सिविल लाइन थाना में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
तंग आकर महिला ने की शिकायत
जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ लगातार छेड़छाड़ करने का आरोप है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उसके साथ अनुचित व्यवहार करता था और कई बार आपत्तिजनक हरकतें कर चुका था। आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



