छत्तीसगढ़

CG – जर्जर मकान बना काल : दीवार गिरने से मासूम बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल…..

तखतपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकती से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक गिरी, जिससे मलबे में दबकर दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान महेंद्र कश्यप पिता बलदाऊ कश्यप केकती निवासी के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार, मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था। अचानक दीवार गिरने से बालक उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी जान चली गई।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button