CG – चाकू की नोक पर लूट : चार नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, रकम लूटकर हुए फरार, तलाश में जुटी पुलिस……

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा से लूट का मामला सामने आया है। जहां नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप ड्राइवर को पहले रोका, मारपीट की, चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल ड्राइवर से 51 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
सरगुजा जिले के बेनई जंगल में हथियारबंद लुटेरों ने एक पिकअप ड्राइवर को रोककर पहले मारपीट की, इसके बाद चाकू और पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके पास रखे 51 हजार रुपए और मोबाइल फोन लूट कर भाग गए। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
रायकेरा निवासी समीर उल्लाह खान सीतापुर के सुनीता फर्नीचर में पिकअप ड्राइवर है। सोमवार को वह पिकअप में फर्नीचर लोड कर सप्लाई करने के लिए जशपुर जिले के बगीचा गया था। ड्राइवर को फर्नीचर का 51 हजार रुपए मिला था। वह फर्नीचर अनलोड करने के बाद सीतापुर लौट रहा था।
समीर उल्लाह खान ने बताया कि वह बेनई जंगल में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था। दो बाइक में सवार 4 नकाबपोश युवक उसका पीछा कर रहे थे। नकाबपोश बदमाशों ने पिकअप को ओव्हरटेक कर रुकवाई और उन्हें गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद चाकू से घायल कर दिया।



