छत्तीसगढ़

CG – रील का जानलेवा जुनून : बच्चे मोबाइल पर देख रहे थे रील, पिता ने टोका तो पत्नी और दो बेटी ने मिलकर कर दी हत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। रील देखने से मना करने पर दो बेटी और मां ने मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से पुलिस को बाथरूम में गिरकर पिता के मौत की झूठी कहानी बताये थे । हत्या के 7 महिने बाद जांच में खुलासा होने पर पुलिस ने दो बेटी और मां को गिरफ्तार किया।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, डीडीनगर थाना क्षेत्र निवासी वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मौत की सूचना पुलिस को 29 सितंबर को मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पूछताछ में मृतक की पत्नी ने पति की मौत की वजह बाथरूम में गिरकर होने की जानकारी दी थी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो पता चला कि मृतक के शरीर पर मारपीट से हुए 17 गंभीर चोटें थी। पुलिस ने मामले में धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में संदेही लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहे थे।

कड़ाई से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ आये दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करता था। 27 सितंबर 2025 की रात 11 बजे दोनों बेटियां मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी वक्त मृतक वीरेन्द्र वहां पहुंचा और दोनों बेटियों से मोबाइल छीन लिया। इस बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला से मृतक मारपीट करने लगा। मां को मार खाता देख आक्रोशित बेटियों ने पिता की भी पिटाई कर दी। महिला ने भी घर में रखे ईंट व लकड़ी से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पकड़े जाने के डर से घर में बिखरे खून को साफ कर इसकी जानकारी पुलिस को दिये। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने गुमराह करते हुए बाथरूम में गिरकर मौत होने की झूठी कहानी बताई थी। पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटी समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपा भारती गोस्वामी (उम्र 44 वर्ष)

2. तनिया भारती गोस्वामी (उम्र 19 वर्ष)

3. एक नाबालिग बालिका

Related Articles

Back to top button