छत्तीसगढ़

CG अजब-गजब : सरकारी दफ्तर से फाइल हो गई मिसिंग, मैडम को याद दिलाने युवक ने दिया बादाम, पढ़िए क्या है पूरी खबर……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कार्यालय में एक युवक बीते सालभर से चक्कर काट रहा है। उनकी फाइल है कि मिल नहीं रही है। मैडम की याददाश्त ताजा करने के लिए उनसे तरीका खोजा और बादाम का पैकेट थमा दिया। शायद याददाश्त ताजी हो जाए और फाइल मिल जाए।

दरअसल युवक ने तकरीबन एक साल पहले EWS फ्लैट खरीदा और उसकी विधिवत रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी अभिलाषा परिसर, तिफरा स्थित कार्यालय में जमा कराई थी, जिसका इंचार्ज एक मैडम थी, जो अब भी उसी कार्यालय में पदस्थ हैं। दस्तावेजों की फाइल अब उसी दफ्तर में मिल नहीं रही है। मैडम को याद ही नहीं आ रहा है, फाइल गई कहां। जब भी युवक नामांतरण की फाइल लेने हाउसिंग बोर्ड का दफ्तर जाता है, उनको एक ही जवाब मिलता है, फाइल कहीं खो गई है मिल नहीं रही है। युवक को तो यही जवाब मिलता है।

बीते एक साल से एक ही जवाब सुनते युवक भी परेशान हो गया है। फाइल खोजन के लिए उसने नायाब तरीका खोज निकाला है। दरअसल जिस मैडम को उसने दस्तावेजों की फाइल सौंपी थी, मैडम का याददाश्ता ताजा करने के लिए उसने 500 ग्राम बादाम का पैकेट भेंट कर दिया है। मैडम से कहा, इसे खाने के बाद शायद याद आ जाए कि उसकी फाइल हैं कहां। मिल जाएगी तो काम भी हो जाएगा। बहरहाल, फाइल कब मिलेगी यह तो नहीं पता, पर युवक का यह तरीका सोशल मीडिया में अब जमकर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button