जिला समाचार

CG – कांग्रेस नें किया विरोध महिलाओं कों नहीं मिला 33% आरक्षण देश की नारी शक्ति विपक्ष कों करेंगी माफ़? सुरेश खटकर जिला प्रभारी बिलासपुर पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//पुरे भारत में कांग्रेस के साथ अन्य राजनितिक पार्टी जो विपक्ष में बैठी हैँ उन सबने मिलकर महिलाओं कों मिलने जा रही 33% आरक्षण कों रोक दिया इसका सीधा असर देश की आधी आबादी यानी महिलाओं पर पड़ेगा और जो नेतृत्व का हक़ उनको मिलता वो फील हाल लटक गया हैँ।

इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के घर के बाहर शनिवार कों दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन भी बीजेपी की महिलाओं नें किया मालूम हो की 17 अप्रेल जो की देश की आधी आबादी महिला बहनों के लिए उत्सव का दिन होना था वह काला दिन साबित हुआ“ उक्त बातें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिर जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा युवा मोर्चा मन की बात बिलासपुर प्रभारी सुरेश खटकर ने कही उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की नेतृत्व इंडिया गठबंधन विपक्ष में हैं उनकी मानसिकता उजागर हुई है उनके विरोध के चलते 52 मतों से बिल गिर गया उन्होंने बताया कि आने वाले 52 वर्षों तक अब ये विपक्षी पार्टी को देश की महिलाएं सबक सिखाने वाली हैं।

पचपेड़ी के युवा बीजेपी नेता ने बताया कि बिल गिरने पर उत्सव के रूप में प्रदर्शन करना उनकी अत्यधिक छोटी सोच को प्रदर्शित करता है विपक्ष के दुर्भावना से अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिल पाएगा। यही नहीं विपक्षी पार्टी देश को परिसीमन से भी वंचित रख रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस सहित विपक्ष की सभी पार्टियों को महिलाओं का भरपूर विरोध का सामना करना पड़ेगा।

बतातें चलें कि इस बिल कों अन्य विपक्षी पार्टियों नें गिरा दिया जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नें देश कों सम्बोधित भी किया और कहा महिला आरक्षण विधेयक (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) के पारित न हो पाने पर दुख व्यक्त किया और देश की महिलाओं से माफी मांगी। उन्होंने विपक्ष पर स्वार्थ की राजनीति और नारी शक्ति के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस बाधा को दूर करके महिला आरक्षण लागू करने के लिए अडिग हैं।

Related Articles

Back to top button