सिहावा शीतला शक्ति पीठ में विधि-विधान से हुआ ज्योत-ज्वारा विसर्जन,महानवमी पर सिहावा में उमड़ा आस्था का सैलाब,मां शीतला के जयकारों से गूंजा शक्तिपीठ

सिहावा/धमतरी। शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर सिहावा स्थित प्रसिद्ध मां शीतला शक्ति पीठ में ज्योत-ज्वारा विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माता के दर्शन, पूजा-अर्चना और विसर्जन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता के जयकारों और सेवा गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
महानवमी की सुबह शीतला शक्ति पीठ से ज्योत-ज्वारा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई, जो शीतला तालाब पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ ज्योत-ज्वारा का विसर्जन किया गया। इस दौरान ऋषि पंचमी सेवा मंडली, गणेश घाट सिहावा द्वारा प्रस्तुत माता सेवा गीतों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। गढ़ के देवी-देवता अपने पारंपरिक स्वरूप में डांग आदि धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुए। देवी-देवताओं के पारंपरिक नृत्य और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
विसर्जन के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद मां शीतला की विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया और मंदिर परिसर में भंडारे का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मां सिद्धिदात्री की आराधना से मिलती है सुख-समृद्धि की प्रेरणा
महानवमी के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आचार्य नारायण प्रसाद पाठक ने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की आराधना से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। नवरात्रि का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने, नकारात्मक विचारों को दूर करने तथा समाज में श्रद्धा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का संदेश देता है।
समिति अध्यक्ष ने जताया आभार…
शीतला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने शारदीय नवरात्रि पर्व को सफल बनाने में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से नवरात्रि का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
आयोजन की सफलता में इनका रहा योगदान…
नवरात्रि पर्व के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष नरेंद्र नाग, संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर, उपाध्यक्ष बलदेव निषाद एवं रामलाल नेताम, सचिव नारद निषाद, सहसचिव बुधेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव एवं लालेस्वर साहू, सलाहकार गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू, सहप्रभारी महेंद्र कौशल, निर्माण समिति प्रभारी सचिन भंसाली, पुजारी ज्ञान सागर पटेल एवं परमेश्वर नेताम सहित अनेक श्रद्धालुओं और सहयोगियों का योगदान रहा।
इनके साथ मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, छबि ठाकुर, संजय सारथी, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, जसपाल कुंजाम, पूरन बिसेन, विष्णु साहू, रोहित साहू, शांतिलाल साहू, दीनदयाल गंधर्व, तुलसी कुंजाम, अंश गौतम, सुधांशु यदु, विनोद बेस, सुंदरियां साहू, चरणबती नेताम, देवंतिन श्रीमाली, गोत्री बिसेन एवं खेमिन यादव सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महानवमी पर संपन्न ज्योत-ज्वारा विसर्जन और भंडारे के साथ सिहावा शीतला शक्ति पीठ में शारदीय नवरात्रि का समापन श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के वातावरण में हुआ।
