जिला समाचारबेमेतरा जिला

CG BEMETARA :महिला आरक्षण के समर्थन में मुखर हुई महिला कांग्रेस भाजपा पर साधा निशाना..भाजपा इस ऐतिहासिक मुद्दे को गंभीरता से लागू करने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है.. सीमा टिकरिहा

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष

संजू जैन जिला संवाददाता बेमेतरा:7000885784

बेमेतरा: बेमेतरा में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासत एक बार फिर गरमा गई है बेमेतरा महिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा इस ऐतिहासिक मुद्दे को गंभीरता से लागू करने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ लेने में जुटी है

बेमेतरा ​युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व सभापति जनपद पंचायत बेरला सीमा टिकरिहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद के दोनों सदनों से पारित होने और राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद अब कानून बन चुका है ऐसे में भाजपा का यह कहना कि ‘बिल पास नहीं हो सका’, पूरी तरह भ्रामक है कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि वे हमेशा से महिला आरक्षण के समर्थन में रहे हैं, जबकि भाजपा परिसीमन और जनगणना की आड़ में इसे भविष्य के लिए टालने की कोशिश कर रही है युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सीमा टिकरिहा ने कहा कि महिला आरक्षण देश की आधी आबादी के हक की लड़ाई है कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने इस कानून को तो बना दिया, लेकिन इसे तुरंत लागू करने के बजाय परिसीमन और जनगणना जैसी पेचीदगियों में उलझा दिया है ​ कड़े शब्दों में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 अब देश का कानून है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षरों के बाद इसकी वैधानिकता पर कोई सवाल नहीं है कांग्रेस का दावा है कि भाजपा अब जनता के बीच गलत नैरेटिव सेट कर रही है कि बिल पास होने में बाधाएं थीं।​कांग्रेस के अनुसार, कांग्रेस पार्टी शुरू से ही चाहती थी कि महिलाओं को उनका अधिकार तुरंत मिले, बिना किसी देरी या तकनीकी बहानों के। उन्होंने मांग की है कि इस कानून को आगामी चुनावों में ही प्रभावी किया जाए ताकि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके…

Related Articles

Back to top button