छत्तीसगढ़

CG – कांस्टेबल सस्पेंड : SP ने दिखाया सख्त रुख, इस मामले में कांस्टेबल को किया निलंबित, जानिए पूरा मामला……

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अनुशासनहीनता मामले में एसएसपी शशि मोहन ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है। कांस्टेबल का वर्दी में बेसुध अवस्था का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की शिकायत मिलते ही एसएसपी ने संज्ञान लिया और आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक 22 अप्रैल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक आरक्षक का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वर्दी पहने कांस्टेबल सार्वजनिक स्थान पर बेसुध पड़ा हुआ था। वीडियो की शिकायत मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गंभीरता से लिया और जांच करने के निर्देश दिए।

जांच में पाया गया कि थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ आरक्षक दिलेश चंद्रा का वीडियो है। एसएसपी ने एक्शन लेते हुए आरक्षक 251 दिलेश चंद्रा थाना धरमजयगढ़ को निलंबित कर दिया है।

निलंबन के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केंद्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है। नियमानुसार आरक्षक को जीवन निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

एसएसपी शशि मोहन की चेतावनी, बोले-अनुशासन सर्वोपरि है। वर्दी की गरिमा के विपरीत कोई भी आचरण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामले सामने आने पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button