छत्तीसगढ़

CG- नकाबपोशों का हमला: महिलाओं समेत परिवार पर रॉड-लाठी से जानलेवा वार, CCTV में कैद हुई वारदात….

बिलासपुर। नकाबपोश बदमाश युवकों ने राड व लाठी लेकर एक ही परिवार के कई सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जानलेवा हमला से एक युवक को गंभीर चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करते हुए आरोपियों का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

सरकंडा पुलिस ने बताय, चिंगराजपारा के प्रभात चौक निवासी सनत सारथी रोजी-मजदूरी करता है। बीते 25 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह खाना खाने के बाद मोहल्ले में टहल रहा था। इसी दौरान विक्की अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया ,आरोपियों ने सनत सारथी पर हाथ-मुक्कों और डंडों से हम ला कर दिया।

हमले में सनत के सिर, दाहिने हाथ और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जब उसकी पत्नी रेखा सारथी बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी जांघ में चोट आई। घटना के दौरान मोहल्ले के बेदू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी ने भी बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा। सभी घायलों को सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी आरोपी इतने आक्रामक थे कि वे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए विक्की अहिरवार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button