CG – भटचौरा उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे प्रसव की सुविधा पर स्टॉफ गायब ड्यूटी एरमसाही में और पेमेंट भटचौरा से विशाल और संतोषी से भी ग्रामीण असंतुष्ट पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भटचौरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का आलम ये हैँ की यहाँ पदस्थ विशाल यादव और संतोषी कुर्रे कभी टाइम पर आते हीं नहीं और कभी ग्रामीणों कों इनकी जरुरत पडती हैँ तो इनकों कॉल करना पड़ता हैँ तब ये आने का समय बताते हैँ तब जा कर ग्रामीणों कों इलाज मिलता हैँ आज यानी 28 अप्रैल कों भी ये 11 बजे हॉस्पिटल पहुंचे ज़ब इनसे हमारी बात हुई तो ये कहते हैँ की वो टीकाकरण के कार्य में लगे हैँ और इसी लिए पचपेड़ी स्वास्थ्य केंद्र आए हैँ उसके बाद भटचौरा आएंगे हालांकि टीकाकरण आंगनबाड़ी केंद्र में होना था पर यहाँ आने का टाइम भी सुबह 10 बजे हीं हैँ और हॉस्पिटल खुलने का भी सुबह 10 बजे हैँ पर ये दोनों महानुभव अपनी मर्जी से हीं यहाँ पहुंचते हैँ और मर्जी से जाते हैँ बताते चलें की इनकी ड्यूटी की टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हैँ पर ग्रामीण इनकी लापरवाही की वजह से गाँव में झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने मज़बूर हो जाते हैँ।
बतातें चलें की पूर्व में यानी 15 अप्रैल 2025 कों भटचौरा सरपंच चंद्रकली शुरेश पटेल नें यहाँ पदस्थ शशिपाल कों लेकर बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत किया गया था जिसमे शशिपाल पर आरोप था की वो भटचौरा में पदस्थ होते हुए भी एरमसाही में सेवा दे रहें हैँ जिसके कारण यहाँ प्रसव (डिलेवरी) कराने आ रही गाँव की महिलाओं कों यहाँ से बैरंग लौटना पड़ रहा हैँ और दूर दूसरे गाँव या पचपेड़ी जाना पड़ रहा हैँ जिसको ध्यान में रखते हुए उन्हें भटचौरा भेजनें का निवेदन सरपंच द्वारा किया गया था जिसके बाद आदेश भी जारी हुआ था और शशिपाल कों मूल पोस्ट पर जानें कहा गया था पर ताज्जुब की बात हैँ की आज तक करिब एक साल बीत जानें के बाद भी शशिपाल एरमसाही नहीं छोडी ना हीं भटचौरा पहुंची जिसको लेकर सरपंच भटचौरा नें फिर से शिकायत करने की बात कही हैँ इसके अलावा इनके साथ पदस्थ विशाल यादव और संतोषी कुर्रे पर भी लापरवाही करने पर शिकायत करने की बात कही हैँ।
बीएमओं अनिल सिंह..
मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग प्रमुख अनिल सिंह कहते हैँ की शशिपाल कों उनके मूल पोस्ट पर जानें आदेश हुआ था अगर इसके बाद भी इनके द्वारा लापरवाही बर्ती जा रही हैँ तो जरूर इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही संतोषी और विशाल दोनों टाइम पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचते इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा मिली हैँ जाँच कराएँगे और इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




