छत्तीसगढ़

CG – नहर में बहे बाप-बेटी, पिता का शव बरामद, बेटी की तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम……

बालोद। जिले के तांदुला नहर में नहाने के दौरान पिता और बेटी तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है। वहीं बच्ची की तलाश जारी है। यह घटना पीपरछेड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि पिता अपनी 12 साल की बेटी को तैरना सिखा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम धोबनपुरी निवासी यमन गंजीर (35 वर्ष) अपनी बेटी पल्लवी गंजीर (12 वर्ष) के साथ नहर में उतरे थे, तभी अचानक पानी के तेज बहाव में दोनों बह गए। घटना के दौरान एक अन्य बच्ची दामिनी (निवासी पीपरछेड़ी) भी बहने लगी थी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तांदुला बांध और गंगरेल बांध से पानी का बहाव अस्थायी रूप से रोका गया, ताकि खोजबीन में मदद मिल सके। गोताखोरों की टीम भी लगातार तलाश में जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button