CG – आज दिनांक 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे के निवास स्थान पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया…

आज दिनांक 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय परिसंघ के जिला अध्यक्ष सतीश वानखेडे के निवास स्थान पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जगदलपुर। इस अवसर पर वानखेडे परिवार द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन एवं उनके उपदेशों को स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विशेष रूप से, वानखेडे परिवार द्वारा अपने मोहल्ले में घर-घर जाकर भगवान बुद्ध के जीवन और उनके विचारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आसपास के घरों में खीर वितरित कर बुद्ध पूर्णिमा का संदेश प्रेम और भाईचारे के साथ साझा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्वक किया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।



