छत्तीसगढ़

CG – पति बना जल्लाद : पत्नी ने डिमांड पूरी नहीं की तो उठाया खौफनाक कदम, पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली से बात पर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्थर से कुचल कर पत्नी को मार डाला। वजह से सिर्फ इतनी सी थी कि पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए थे।

मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है। वारदात 9 नवंबर 2025 की है। मृतका की पहचान बम्बा गाँव की रहने वाली मिंज (28 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम जेबियल मिंज (35 वर्ष) है। 9 नवंबर की रात को जेबियल मिंज ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी मिंज की हत्या कर दी थी।

जानकारी के मुताबिक़, आरोपी जेबियल मिंज शराब पीने का आदि था। घटना के बाद पति पत्नी दोनों ने शराब पी थी। इस दौरान दोनों के बीच शराब के पैसे को लेकर विवाद हो गया। पति ने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगी. लेकिन पत्नी ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में पति ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया।

घायल हालत में वह रात भर सड़क किनारे पड़ी रही। अगले दिन स्थानीय लोगों ने उसे बगीचा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रायपुर रेफर किया गया। लेकिन 30 नवंबर 2025 को उसकी मौत हो गई।

वहीँ, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे उसने हत्या की बात कुबूल की। जिसके बाद 30 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button