छत्तीसगढ़

मूक पशुओं के लिए जीवनदायिनी बने ‘कोटना’, बेज़ुबाँ सेवा समिति की सराहनीय पहल।

कवर्धा/पंडरिया।भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान भी राहत के लिए जूझ रहे हैं, वहीं मूक पशुओं की स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। ऐसे संवेदनशील समय में नगर की सामाजिक संस्था बेज़ुबाँ सेवा समिति एक बार फिर सेवा कार्य में मिसाल पेश कर रही है। समिति द्वारा इस वर्ष भी नगर के विभिन्न स्थानों पर मूक पशुओं के लिए जल-पात्र (कोटना) स्थापित किए जा रहे हैं, जो उनके लिए जीवनदायिनी साबित हो रहे हैं।

पिछले 8 वर्षों से निरंतर जीव-सेवा और जन-सेवा में सक्रिय समिति के संयोजक एवं नगर पालिका के युवा उपाध्यक्ष सुमीत तिवारी ने बताया कि नगर में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे आमजन के साथ-साथ पशु-पक्षी भी अत्यधिक परेशान हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां पशुओं का अधिक आवागमन होता है, ताकि उन्हें सहज रूप से पानी उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में लगाए गए जल-पात्र समय के साथ क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, इसलिए उनकी पूर्ति के लिए नए कोटना मंगवाकर पुनः स्थापित किए जा रहे हैं। यह सेवा कार्य नगरवासियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से लगातार जारी है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे की विशेष उपस्थिति रही।उन्होंने वार्ड क्रमांक 18 स्थित भाड़ी मंदिर परिसर में निर्माणाधीन घायल पशु सेवा केंद्र के लिए अध्यक्ष निधि से 7 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।यह पहल निश्चित रूप से बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाती है।

समिति को समाज के विभिन्न वर्गों से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। जैन समाज द्वारा जीव-दया के कार्यों में निरंतर योगदान दिया जा रहा है। वहीं व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष जैन ने 90 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। शिवनंदन गुप्ता द्वारा भी समय-समय पर घायल पशुओं के लिए दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
कार्यक्रम में उन सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया,जो समय-समय पर दवा, बेजुबानों के लिए चारा एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य तेज प्रकाश तिवारी (बाबा), मृगेंद्र राजपूत, अपेंद्र चौबे, जैकी टंडन, अग्रज पाठक,इंजीनियर आकाश ठाकुर,शशांक सिंह,नागेंद्र देवांगन,निखिल सोनी सहित गणमान्य नागरिक एवं
वरिष्ठजन देवचरण यादव,खेम सिंह ठाकुर,नवल किशोर पाण्डेय(अधिवक्त),जितेंद्र तिवारी,चंद्रकुमार सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर,हरीश जैन,दिलीप जैन,योगेश शर्मा, डॉ रामकुमार यादव,प्रियेश शुक्ला,अनुराग सिंह ठाकुर(पार्षद),गोविंद गुप्ता,गुरुनाम छाबड़ा,रामकुमार सोनी,यशपाल छाबड़ा,गणेश गुप्ता,राजा शर्मा(अधिवक्ता)श्यामाचरण बंजारे(पार्षद),राजीव श्रीवास्तव(शिक्षक),dr महेंद्र चंद्रवंशी,ज्ञानदास बंजारे,आलोक सिंह ठाकुर,प्रफुल्ल श्रीवास्तव,सेरा धावलकर(पार्षद),मनीष पांडेय,रामकुमार देवांगन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button