छत्तीसगढ़
CG ब्रेकिंग : DPI ने जारी किया आदेश, रायपुर के जेडी को दुर्ग का और डीईओ को मिला बलौदाबाजार का अतिरिक्त प्रभार…..

रायपुर। DPI ने शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदस्थापना आदेश जारी किये हैं। दुर्ग के जेडी का चार्ज संजीव श्रीवास्तव को दिया गया है। अभी संजीव श्रीवास्तव रायपुर के संयुक्त संचालक हैं, उन्हें अब रायपुर के साथ-साथ दुर्ग का भी एडिश्नल चार्ज दिया गया है। आपको बता दें कि दुर्ग के संयुक्त संचालक आरएल ठाकुर 30 अप्रैल को रिटायर हो गये हैं।
उसी तरह से बलौदाबाजार के जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे भी 30 अप्रैल को रिटायर हो गये। डीपीआई ने संजय गुहे के स्थान पर रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय को बलौदाबाजार के डीईओ को एडिश्नल चालू प्रभार दिया गया है।




