छत्तीसगढ़

CG – गांजा की तस्करी : गांजा की तस्करी करने वाले आरोपियो के पास से 10.952 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार…

अपराध कमांक 58/2026 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

बस्तर जिले में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी है।

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपीयो से 10.952 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।

जप्त गांजा की कीमत करीबन 5,47,600/ रूपये।

आरोपियो द्वारा जप्त गांजा को उड़ीसा से चंद्रपुर महाराष्ट्र ले जा रहा थे।

थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही।

गिरफ्तार आरोपियो का नाम :-

01. अखिल मोहम्मद शेख पिता अब्दुल शेख उम्र 60 वर्ष निवासी मालवीय वार्ड वरोरा थाना वरोरा जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र

02. संतोष शंकरराव बावणकर पिता शंकर राव बावणकर उम्र 50 वर्ष निवासी चिमुर गोंड मोहल्ला थाना चिमुर जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र

जप्त सामान :-

01. मादक पदार्थ गांजा 10.952 किलोग्राम कीमती 5,47,600 रूपये

02. एक नग एंड्राईड मोबाईल कीमती 6500/ रूपये।

03. नगदी रकम 2170/ रूपये

कुल जुमला रकम 5,56,270/ रूपये

जगदलपुर। उडीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के तस्करी पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

कि दिनांक 30.04.2026 जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक दो व्यक्ति विमल पान मसाला वाले पीले रंग के थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा प्रांत से धनपुंजी के रास्ते जगदलपुर की ओर विक्रय करने हेतु आने वाले है कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 के पास पहुंचकर आने जाने वाले वाहनो एवं व्यक्तियों को चेक किया जा रहा था कि उसी समय मुखबीर के बताये अनुसार दो व्यक्ति विमल पान मसाला का थैला लेकर उड़ीसा सीमा से टैक्सी से उतरकर जगदलपुर की ओर जाने हेतु वाहन के तलाश में धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचे जिसे घेराबंदी कर पकड़े नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. अखिल मोहम्मद शेख पिता अब्दुल शेख निवासी मालवीय वार्ड बरोरा थाना बरोरा जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र 02. संतोष शंकर राव बावणकर पिता शंकर राव बावणकर निवासी चिमुर गोंड मोहल्ला थाना चिमुर जिला चंद्रपुर महाराष्ट्र का रहने वाले बताये दोनो व्यक्तियो के संयुक्त कब्जे के विमल पान मसाला के थैला को चेक करने पर थैला में कुल 02 पैकेट जुमला वजन 10.952 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल किमती 5,47,600/ रूपये, एक नग एंड्राईड मोबाईल कीमती 6500/रूपये, नगदी रकम 2170/रूपये कुल जुमला रकम 5,56,270/ रूपये को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को मौके पर गिरफ्तार कर खिलाफ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। व न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक :-

संतोष सिंह, उ०नि० सतीश यदुराज स०उ०नि० दिनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक कृष्णा भारती, अजय साहु आरक्षक दशरू नाग, बलराम कश्यप, यशवंत ध्रुव कार्तिक नाग सैनिक जगन्नाथ, का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button